आज का पंचांग, 26 जून 2021: राहुकाल किस समय लगेगा और कब हैं शुभ मुहूर्त? देखिए शनिवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 26 June 2021: पंचांग से मिलेगा शनिवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 26 जून की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 26 June 2021 today
आज का पंचांग 26 जून, aaj ka panchang 26th June 2021 
मुख्य बातें
  • सुबह पंचांग को जानकर ही करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • पंचांग होता है दिन की परिस्थितियों और शुभ-अशुभ मुहूर्त का ज्ञान।
  • जानिए 26 जून 2021 के दिन के बारे में क्या कहता है पंचांग।

26 जून 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। भगवान विष्णु की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। अन्न व तिल का दान करें और व्रत रहें। आज शनिवार को उड़द व काले वस्त्र के दान का बहुत महत्व है। हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज चन्द्रमा धनु में है। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 26 जून 2021
दिवस शनिवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 05:29 am
सूर्यास्त 07:19 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि धनु 10.00 am तक फिर मकर
करण तैतिल 07:31 am तक फिर गर
योग इंद्र 07:20 pm तक फिर वैधृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:57 pm से 12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:34 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ या मंगल कार्य नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर