आज का पंचांग, 27 जनवरी 2021:भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की करें पूजा, बजरंगबाण पाठ करने का है पुण्य

Aaj Ka Panchang 27 January 2021: प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। जानिए बुधवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj ka panchang 27 january 2021
Aaj ka panchang 27 january 2021 
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Aaj Ka Panchang 27 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं।आज पुनर्वसु नक्षत्र है।आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें।

आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है।आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज बुधवार है।

  प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 27 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 27 जनवरी 2021 
माह शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
दिवस बुधवार
नक्षत्र पुनर्वसु
योग विषकुम्भ
करण गर
सूर्योदय 07:16am
सूर्यास्त 05:51 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मिथुन 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:21pm से 03:03pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:43pm से 06:09pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर