Today Panchang 28 October: गोवर्धन पूजा आज, जानें दिन का शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

शुभ पंचांग
Updated Oct 28, 2019 | 05:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुंहूर्त एवं राहुकाल।

Today Panchang 28 October
Today Panchang 28 October 

Today Panchang 28 October 2019: शुभ तथा अशुभ समय का विचार पंचांग से ही करते हैं।किसी भी कार्य के शुभारंभ के लिए मुहूर्त का ज्ञान अति आवश्यक है। पंचांग से शुभ तथा अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना जाता है। शुभ तथा अशुभ मुहूर्त के विचार के बाद ही हम जान पाते हैं कि आज शुभ कार्य करें या मत करें। नक्षत्र का महत्व बहुत ज्यादा है। चंद्रमा का गोचर सबसे महत्वपूर्ण है। राशि का निर्धारण चंद्रमा से ही होती है। अभिजीत मुहूर्त सबसे अच्छा है। राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करते।

 

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य
ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही प्रखर वक्त तथा वकील हो सकते हैं। वो सुंदर होते हैं। उनके पास तकनीकी डिग्री होती है। ये बहुत ज्यादा  यात्रा करेंगे। घूमने के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो मेडिकल या ला के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से ये बहुत मजबूत होते हैं लेकिन नेत्र तथा न्यूरो रोग की संभावना बनी रहेगी।ये  पिता के आज्ञाकारी होते हैं। प्रायः घर से दूर विदेशों में रहेंगे। इनके भाग्य में यात्राएं खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल तथा अचल संपत्ति के स्वामी होंगे। इनका स्वभाव आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में धार्मिक व सामाजिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत धन संग्रह करेंगे तथा परोपकारी होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। इनके पास लोगों की भीड़ रहेगी। इनके स्वभाव में एक माधुर्यता होगा। ये बहुत अच्छे कवि भी हो सकते हैं।

Today Panchang 28 October 2019:

  • वार-सोमवार
  • माह-कार्तिक
  • पक्ष-कृष्ण
  • तिथि- अमावस्या 09:08 am तक फिर प्रतिपदा
  • नक्षत्र- स्वाती
  • करण-नागव 09:09 am तक फिर किस्तुधन
  • सूर्योदय-06:33 am
  • सूर्यास्त-05:36 pm
  • सूर्य राशि-तुला
  • चंद्र राशि- तुला

शुभ मुहूर्त- अभिजीत-11:43 am से 12:27 pm
अशुभ मुहूर्त- राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 से 09 बजे से तक
                            

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर