आज का पंचांग, 29 अगस्त 2020: आज हनुमान जी की पूजा से मिलेगा विशेष फल, जानें शनिवार का शुभ अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 29 अगस्त 2020: आज भगवान हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। आज अन्न का दान करें। जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 29 August, आज का पंचांग
Aaj Ka Panchang 29 August, आज का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज भगवान हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है।
  • आज अन्न का दान करें। 
  • जानें शनिवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 29 अगस्त 2020: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है। 08:18 am के बाद द्वादशी है। आज विष्णु उपासना का महान दिवस है। आज शनिवार है। आज चन्द्रमा धनु राशि में है। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी सिंह में हैं। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। आज अन्न का दान करें। 

आज का पंचांग (Today Panchang):

दिनांक 29 अगस्त
माह भाद्रपद
पक्ष शुक्ल
तिथि एकादशी 08:18 am तक फिर द्वादशी
दिवस शनिवार
नक्षत्र पूर्वाषाढा
करण विष्टि
सूर्योदय 05:55 am
सूर्यास्त 06:51 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि धनु 07:15 pm तक मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:57 pm से 12:53 pm
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:49 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 pm से 07:38 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर