आज का पंचांग, 3 मई 2021: भगवान शिव की उपासना के साथ करें मां दुर्गा की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

3 मई 2021 का पचांग: आज के दिन चावल का दान करना श्रेयस्कर है। चन्द्रमा मकर राशि में उपस्थित है। यहां जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang muhurat aaj ka panchang 3 May 2021 today
Aaj ka panchang 3 May 2021 
मुख्य बातें
  • आज अन्नदान का है बहुत महत्व।
  • किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा कर करें परिक्रमा।
  • चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का है दिवस।

3 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व उनकी एक परिक्रमा करें। आज दुर्गासप्तशती के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज चावल का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 3 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 मई 2021
दिवस सोमवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 05:41 am
सूर्यास्त 06:52 pm
नक्षत्र

उत्तराषाढ़ा

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि मकर
करण बव
योग

शुभ

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 am से 12:47 pm तक 
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:21 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:39 pm से 07:08 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर