आज का पंचांग, 31 जनवरी 2021: आज गायत्री मंत्र का जप करने से मिलेगा अनन्त पुण्य, अन्न संग करें लाल फलों का दान

आज का पंचांग 31 जनवरी 2021: आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। सिंह का स्वामी सूर्य है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। पढ़ें आज का पंचांग।

panchang tithi panchang muhurat in hindi aaj ka panchang 31 january 2021 today
aaj ka panchang 31 january 2021 
मुख्य बातें
  • आज माघ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है।
  • आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।
  • आज चन्द्रमा सिंह राशि में है।

Aaj Ka Panchang 31 January 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है। आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। सिंह का स्वामी सूर्य है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। सूर्य पूजा का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 31 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 31 जनवरी 2021 
तिथि तृतीया
माह माघ, कृष्ण पक्ष
दिवस रविवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
करण वणिज
योग शोभन
सूर्योदय 07:13 am
सूर्यास्त 05:56 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि सिंह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14pm से12:57pm तक 
विजय मुहूर्त 02:23pm से 02:59pm तक 
गोधुली मुहूर्त 05:51pm से 06:11pm तक 

आज राहुकाल सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर