आज का पंचांग, 5 जुलाई 2021: कब लगेगा राहुकाल और किस समय हैं शुभ मुहूर्त? देखिए सोमवार का पंचांग

Aaj ka Panchnag, 05 July 2021: पंचांग से मिलेगा सोमवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 05 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Panchang tithi panchang muhurat aaj ka panchang 5th July 2021 today
आज का पंचांग 05 जुलाई, aaj ka panchang 5th July 2021 
मुख्य बातें
  • एकादशी के दिन करें भगवान विष्णु की विधिवत पूजा।
  • बजरंगबाण का पाठ करने से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • जानिए सोमवार के दिन के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

05 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। भरणी नक्षत्र रहेगा। आज एकादशी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा का महान दिवस है। आज दान पुण्य करें जिसमें अन्न दान का बहुत महत्व है। एकादशी को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 05 जुलाई 2021
दिवस सोमवार
माह आषाढ़, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:33 am
सूर्यास्त 07:17 pm
नक्षत्र भरणी 12:25 pm तक फिर कृतिका
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मेष 07 pm तक फिर वृष
करण बव 09:12am तक फिर बालव
योग धृति 01:30 pm तक फिर शूल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:42 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा। कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर