Panchang Today, 5 अक्टूबर 2021 पंचांग: माता काली की करें विधिवत पूजा, भैरो स्तोत्र का करें पाठ, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

5th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के लिए शुभ और अशुभ समय। देखिए आज की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Aaj Ka panchang 5rd October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 5th October 2021, 5 अक्टूबर 2021 का पंचांग
5 अक्टूबर 2021 का पंचांग 
मुख्य बातें
  • आज चतुर्दशी का श्राद्ध है।
  • आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • आज भैरो स्तोत्र का पाठ करें।

5 October 2021 ka Panchang:  आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है फिर07:05pm के बाद अमावस्या है।आज चतुर्दशी का श्राद्ध है।आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। दान पुण्य करें।आज उड़द दान का बहुत महत्व है।रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है।आज मंगलवार है।आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 5 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 05 अक्टूबर 2021
दिवस मंगलवार
माह आश्विन,कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी07:05pm तक फिर अमावस्या
सूर्योदय 06:20am
सूर्यास्त 05:57pm
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि सिंह08:27am तक फिर कन्या
करण विष्टि
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55am से 12:56pm तक
विजय मुहूर्त 02:49pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13pm से 07:27pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस समय समय अंतराल में कोई भी मंगल या शुभ काम करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर