आज का पंचांग, 7 दिसंबर 2020: शिव उपासना के साथ मां दुर्गा की भी पूजा करें, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग, 7 दिसंबर 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर भगवान शिव की पूजा करना है शुभ। पढ़ें सोमवार का पंचांग।

Panchang tithi in hindi aaj ka panchang 7 December 2020 today
Aaj Ka Panchang 7 December 2020 
मुख्य बातें
  • भगवान शिव की उपासना के साथ करें दुर्गासप्तमी का पाठ।
  • अन्न दान का है बहुत महत्व, करें चावल का दान।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल।

Aaj Ka Panchang 7 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है। आज सोमवार है। आज भगवान शिव जी पूजा का दिवस है। आज शिव उपासना के साथ माता दुर्गा की पूजा भी करें। शिवपुराण का पाठ करें। आज चावल का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बहुत लोग व्रत भी रखते हैं। आज चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। सिंह का स्वामी सूर्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज भगवान शिव जी के मंदिर जाएं ।

पंचांग 7 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 7 दिसम्बर 2020
तिथि कृष्ण पक्ष की सप्तमी
दिवस सोमवार
नक्षत्र मघा
माह मृगशिरा
करण विष्टि
योग विष्कुम्भ
सूर्योदय 07:02 am
सूर्यास्त 05:23 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि सिंह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:53am से 12:35pm तक
विजय मुहूर्त 01:58pm से 02:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:15 pm से 05:41 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा।  राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज हनुमान जी के मंदिर जाएं ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर