आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2020 : आज डेढ़ घंटे तक रहेगा राहुकाल, लाल फलों के दान से होगा कल्‍याण

आज का पंचांग, 8 दिसंबर 2020: आज मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की अष्‍टमी तिथि है। आज सायं 3 बजे से राहुकाल प्रारंभ होगा। वहीं अभ‍िजीत मुहूर्त करीब 40 म‍िनट के ल‍िए लगेगा।

Aaj ka panchang 8 December 2020 today panchang tithi in hindi aaj ka shubh panchang muhurat
Aaj ka panchang 8 December 2020 
मुख्य बातें
  • आज मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है
  • आज लाल फलों के दान का बहुत महत्व है
  • स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें

आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज मंगलवार है। आज हनुमान जी पूजा का दिवस है। आज बजरंगबली जी की उपासना के साथ शिव पूजा भी करें। सुंदरकांड का पाठ करें। आज गेहूं व गुड़ का दान करें। आज लाल फलों के दान का बहुत महत्व है। आज स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज बहुत लोग व्रत भी रखते हैं। आज चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे। सिंह का स्वामी सूर्य है।
 
प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 8 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 8 दिसम्बर 2020
तिथि कृष्ण पक्ष की अष्टमी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
माह मृगशिरा
करण कौलव
योग प्रीति
सूर्योदय 07:03 am
सूर्यास्त 05:22 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि सिंह 07:35pm तक, फिर कन्या

द‍िन के शुभ व अशुभ समय

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 1:52am से 12:36pm तक
विजय मुहूर्त 01:59pm से 02:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:14pm से 05:40pm तक

राहुकाल का समय 

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज  हनुमान जी के मंदिर जाएं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर