भगवान भोलेनाथ की इस तरह से करें पूजा, मिलेंगे ये लाभ

आध्यात्म
Updated Sep 08, 2017 | 12:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदा ही कृपा करते हैं और भगवान भोलेनाथ अपने जिस भक्त पर प्रसन्न हो जाते है उस भक्त का उद्धार हो जाता है अर्थात जो भी भक्त भगवान की सच्ची भक्ति करता है उस भक्त पर भगवान भोलेनाथ अपनी कृपा बनाए रखते है तथा उसे कभी किसी प्रकार की पीड़ा उत्पन्न नहीं होती। 

 तस्वीर साभार: Indiatimes

नई दिल्ली: भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदा ही कृपा करते हैं और भगवान भोलेनाथ अपने जिस भक्त पर प्रसन्न हो जाते है उस भक्त का उद्धार हो जाता है अर्थात जो भी भक्त भगवान की सच्ची भक्ति करता है उस भक्त पर भगवान भोलेनाथ अपनी कृपा बनाए रखते है तथा उसे कभी किसी प्रकार की पीड़ा उत्पन्न नहीं होती। 

कुछ ऐसे उपाय हैं जिसे करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा आप पर भी बनी रहेगी-

1- कोई बच्चा घर में पढ़ाई वाला है तो उस बच्चे के हाथ भगवान भोलेनाथ को दूध में शक्कर मिलाकर भोलेनाथ जी को चढ़ाए, ऐसा करने से उस बच्चे का दिमाग तेज़ होगा व पढ़ाई में मन लगेगा।

2- यदि आपके घर कोई बच्चा शारीरिक रूप से कमजोर है तो उस बच्चे के हाथ से भगवान भोलेनाथ जी को शुद्ध देसी घी चढ़वाये जल्द ही इसका लाभ प्राप्त होगा।
 
3- यदि आपके घर किसी भी व्यक्ति की शादी या विवाह में कोई अड़चन आ रही हो तथा उस व्यक्ति की शादी नहीं हो पा रही हो तो उस व्यक्ति के हाथ से दूध में केसर मिला कर शिवलिंग पर अभिषेक करायें जल्द ही इसका शुभ फल मिलेगा।

4- हर सोमवार के दिन सच्चे मन से उपवास रखकर भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र के साथ जल चढ़ाये और “ऊं नमः शिवाय” का जाप करते रहे, ऐसा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होते है। सुख-शान्ति बनी रहती है।
 
5- यदि आपके घर पैसे की तंगी चल रही है तो प्रत्येक सोमवार के दिन घर के मुखिया के हाथ से बीलपत्र और पारद शिवलिंग पर चढ़ाये बीलपत्र की तीनो पत्रों में  लाल चंदन से क्रमश: ऐं, ह्री, श्रीं लिखें। इसके साथ ही 108 वा बील पत्र शिवलिंग पर चढाने के बाद अगले दिन निकाल ले और उसे पूजा स्थान पर रख कर उसकी पूजा करे।

कहते हैं कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर सदैव ही कृपा करते हैं और उनका कल्याण करते हैं, भगवान शंकर की भक्ति से मानव का कल्याण होता है तो इन उपायों को आप भी अपनाकर भोलेनाथ की कृपा पा सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर