Dhanteras 2018: धनतेरस के दिन इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, धन दौलत से भर जाएगा घर  

आध्यात्म
Updated Nov 04, 2018 | 14:56 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

धनतेरस के दिन दीपक जलाना अपने आप में एक शुभ कार्य है लेकिन कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने से घर में धन की वर्षा होती है। आइये जानते हैं कौन सी जगहों पर धनतेरस के दिन दीपक जलाना चाहिए।

Dhanteras 2018
Dhanteras 2018  |  तस्वीर साभार: Instagram

Dhanteras 2018: आमतौर पर दीवाली से एक दिन पहले पड़ने वाला धनतेरस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 5 और दीवाली 7 नवंबर को पड़ रही है। धनतेरस के दिन बर्तन और आभूषण की खरीददारी करना शुभ माना जाता है। यही कारण है कि इस दिन बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भारी भीड़ दिखायी देती है।

माना जाता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से भगवान धनवंतरी प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन को धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में धनतेरस की रात बहुत खास मानी जाती है और इस दिन भगवान धनवंतरी को खुश करने से घर धन धान्य से भर जाता है। 

Also read: दीपावली पर करें उल्लू तंत्र की पूजा, हर बाधाएं हो जाएंगी दूर

धनतेरस की रात इन जगहों पर जलाएं दीपक
वैसे तो धनतेरस के दिन दीपक जलाना अपने आप में एक शुभ कार्य है लेकिन कुछ विशेष जगहों पर दीपक जलाने से घर में धन की वर्षा होती है। आइये जानते हैं कौन सी जगहों पर धनतेरस के दिन दीपक जलाना चाहिए।

श्मशान में
आपको यह सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन वास्तव में यह सच है कि धनतेरस की रात श्मशान घाट पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा बरसती है जिसके कारण व्यक्ति का घर धन और समृद्धि से भर जाता है।

Also read: दिवाली की रात करें ये टोने-टोटके और उपाय, साल भर रहेगी कृपा और बरसेगा धन

घर की चौखट पर
धनतेरस की रात घर की चौखट पर दीपक जलाने से मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और कहा जाता है कि जहां माता लक्ष्मी का वास होता है वहां धन सम्पत्ति की कभी कमी नहीं होती है। इसलिए धनतेरस की रात घर की चौखट पर दीपक जलाना शुभ होता है।

पीपल के वृक्ष के पास
वैसे तो ज्यादातर लोग पीपल के वृक्ष की पूजा भी करते हैं लेकिन कहा जाता है कि पीपल में मां लक्ष्मी का वास होता है और धनतेरस पर सांध्य काल में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से घर में धन दौलत की कमी नहीं होती है।

बिल्ब पत्र के पेड़ के नीचे
धनतेरस की रात बेल के पेड़ के नीचे घी का दीया जलाने से धन की वर्षा होती है।

धर्म व अन्‍य विषयों की Hindi News के लिए आएं Times Now Hindi पर। हर अपडेट के लिए जुड़ें हमारे FACEBOOK पेज के साथ। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर