Shivratri Arti: महाशिवरात्रि के दिन करें महादेव का पूजन, इस आरती से होंगे प्रसन्न

आध्यात्म
Updated Feb 20, 2020 | 16:59 IST

Mahashivratri song bhajan: शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के विवाह का उत्सव मनाया जाता है। शिव के पूजन से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

देवों के देव महादेव के पूजन का दिन इस वर्ष 21 फरवरी को मनाया जाएगा। पुराणों के अनुसार मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। हर वर्ष शिव भक्त इस दिन को विशेष रुप से मनाते हैं। मंदिरों में शिवलिंग का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि शिव जी का पूजन करने से सभी दुखों का निवारण हो जाता है। शिव संकटों को खत्म कर देते हैं। संसार में इंसान या देवों पर जब भी संकट आया है महादेव ने उन्हें बचाया है। यही कारण है कि शिव जी को देवों का देव महादेव कहा जाता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिव भगवान  शिव की अराधना की जानी चाहिए। शिवरात्रि पर इस वीडियो को देख सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर