Dussehra 2019: दशहरे के दिन तड़के सुबह करें बस ये एक काम, समस्‍त दुखों से मिलेगी मुक्‍ति

उपाय-टोटके
Updated Oct 06, 2019 | 07:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dussehra Upay: दशहरा अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। इस दिन कुछ टोटके और उपाय करने से जीवन से दुख तो दूर होगा ही साथ में धन लाभ भी मिलेगा। यहां जानें वह कौन से उपाय हैं.... 

Dussehra ke Upay
Dussehra ke Upay  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दशहरा अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाया जाता है
  • शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार इस दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा की जाती है
  • विजयादशमी के दिन मां काली का स्मरण करते हुए उन्हें काला तिल चढ़ाएं

हिंदू धर्म में प्रत्येक वर्ष विजयादशमी का पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसे बुराई पर अच्छाई की विजय का त्योहार कहा जाता है। नवरात्रि में नौ दिनों तक मां दुर्गा की आराधना की जाती है और विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

दशहरा अश्विन मास की कृष्ण पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। शास्त्रों एवं पुराणों के अनुसार इस दिन अस्त्र शस्त्र की पूजा की जाती है और दुश्मनों पर विजय प्राप्त करने की कामना की जाती है। कहा जाता है कि दशहरे के दिन घर की सुख समृद्धि, शांति एवं ऐश्वर्य के लिए टोटके करना फलदायी होता है। आइये जानते हैं दशहरे के दिन कौन से टोटके करने चाहिए।

दशहरे के दिन करें ये पांच उपाय, जीवन के हर दुख हो जाएंगे दूर

  1. दशहरे के दिन दोपहर के समय घर के ईशान कोने में कुमकुम, चंदन और फूलों से अष्टदल कमल की आकृति बनाएं। इसके बाद देवी जया और वजिया का स्मरण करके पूरे विधि विधान से पूजन किया जाता है। देवी की पूजा के बाद शमी वृक्ष के पास घी का दीपक जलाएं और वृक्ष के पास से मिट्टी उठाकर घर के कोने में रखें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता नहीं आती है और सभी कामों में सफलता मिलती है।
  2. नवरात्र में नौ दिनों तक शमी की पूजा करने से कानूनी दांव पेंच और मुकदमें सुलझ जाते हैं। वास्तव में शमी को शनिदेव का रूप माना जाता है और उन्हें प्रसन्न करने से धन एवं वैभव की प्राप्ति होती है।
  3. दशहरे के दिन तड़के सुबह हनुमान जी को गुड़ और चना एवं शाम को लड्डू का भोग लगाकर प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने से हर तरह के दुखों से मुक्ति मिल जाती है।
  4. दशहरे के दिन आदि शक्ति दुर्गा को 10 तरह के फलों का भोग लगाएं और गरीबों में बांटें। देवी को भोग लगाते समय  'ॐ विजयायै नम:'  मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
  5. विजयादशमी के दिन मां काली का स्मरण करते हुए उन्हें काला तिल चढ़ाएं और अपनी भूलचूक के लिए क्षमा मांगें। इससे आपको स्वर्ग की प्राप्ति होगी और बुरे सपने नहीं आएंगे।

नवरात्रि में किये गए ये सभी टोटके बहुत फलदायी होते हैं और आदि  शक्ति दुर्गा की कृपा से घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर