Sawan Shiv Mantra in Hindi: सावन में इन मंत्रों के जाप से मिलेगा सबकुछ, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ शिव

Sawan 2021 Mantra: सावन का महीना सनातन धर्म में बहुत विशेष माना गया है। शिव शंभू को प्रसन्न करने के लिए यह महीना बहुत अनुकूल है। सावन मास में मंत्रों का जाप करना बहुत लाभदायक है।

Sawan 2021, sawan ke mantra, sawan ke mantra in hindi, सावन के मंत्र, सावन 2021
सावन में इन मंत्रों के जाप से बन जाएंगे सभी बिगड़े काम (Pic: istock) 
मुख्य बातें
  • सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई से हो रहा है प्रारंभ, सच्ची श्रद्धा से करें भोलेनाथ को प्रसन्न।
  • शिव शंभू और माता पार्वती की कृपा से साधकों की सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी।
  • भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन में करें इन मंत्रों का जाप, बहुत प्रभावशाली हैं यह मंत्र।

Sawan 2021 Mantra in Hindi: शिव के साधकों के लिए सावन मास लाभकारी माना गया है। इस महीने में व्रत तथा विशेष अनुष्ठान करना भक्तों के लिए मंगलमय होता है। शिव पुराण में सावन मास के कई महत्वों का उल्लेख मिलता है। शिव शंभू को प्रसन्न करने से भक्तों को शीघ्र फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखना, शिव के नामों का जाप करना तथा शंकर की आराधना करना लाभदायक है।

इसके साथ शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आप कुछ विशेष मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने से भक्तों की सभी परेशानी दूर हो जाती हैं तथा उन्हें शिवजी की कृपा प्राप्त होती है।  यहां जानिए, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष और प्रभावशाली मंत्र। 

सावन मास में इन मंत्रों का करें जाप (Sawan ke Shiv Mantra)

सौभाग्य प्राप्ति के लिए मंत्र:
सौभाग्य प्रप्ति के लिए तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आपको नीचे दिए गए मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जाप 101 बार करें। 

ॐ साम्ब सदाशिवाय नम:।।

कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति पाने के लिए:
अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों से परेशान हो गए हैं और इन मामलों का फैसला अपनी तरफ करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए मंत्र का जाप हर दिन 36 बार करें। 

ॐ क्रीं नम: शिवाय क्रीं ॐ।।

अच्छी सेहत के लिए मंत्र:
निरोगी जीवन पाने के लिए आपको महामृत्युंजय का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ।।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए:
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आप सावन सोमवार या सावन के हर दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप कर सकते हैं। 

श्री शिवाय नम: ।।

श्री शंकराय नम: ।।

श्री महेशवराय नम: ।।

श्री रुद्राय नम: ।।

ॐ पार्वतीपतये नम: ।।

ज्ञानवृद्धि, ऐश्वर्य और यश के लिए मंत्र:
ज्ञानवृद्धि के लिए आप सावन मास में ॐ ऐं नम: शिवाय।। का जाप अवश्य करें। इसके साथ यश और ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए आप ॐ ह्रीं नम: शिवाय।। मंत्र का जाप कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर