Money Dream: सपने में दिखने लगे ये चीजें, तो जान लें जल्दी मिलेगा आपको धन

उपाय-टोटके
Updated Nov 30, 2019 | 07:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सपने (dreams) हम सब देखते हैं, लेकिन कुछ सपने भविष्य का संकेत देते हैं। कुछ सपने धन मिलने ( money) का संकेत (sign) देते हैं।

dreams
dreams 
मुख्य बातें
  • सपने में फूल या फल का दिखना भी धन पाने का संकेत है
  • मिट्टी का कलश या घड़े में पानी दिखना भी शुभ माना जाता है
  • पानी भरना, तैरते हुए खुद को देखना भी शुभ संकेत होता है

 

सपनों का संकेत पहचानन और उसके मतलब को समझना भी रोचकता से भरा होता है। हर सपना भले ही कोई संकेत न देता हो, लेकिन कुछ सपने आपके भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। ऐसे ही कुछ सपने होते हैं जो आकास्मिक धन प्राप्ति, रुका धन मिलने या खोया धन मिलने का संकेत देते हैं।

ये सपने जरूरी नहीं कि कोई वस्तु, इंसान, जानवर आदि के हों बल्कि किसी खास रंग का सपने में दिखना भी धन के आगमन का सूचक होता है। तो आइए आज कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में जानें जो धन की सूचना लेकर आपके सपने में आते हैं।

सपने में दिखे ये चीजें तो समझें मिलने वाला है धन

  1. जल : जल और धन की प्रकृति एक होती है। जल जिस तरह से बहता रहता है धन भी उसी तरह से बहता है। इसलिए यदि सपने में आप बारिश होना, कुंए से पानी भरना या सपने में किसी नदी में तैराता हुआ खुद को पाएं तो समझ लें कि मां लक्ष्मी आपके घर आ रही हैं।
  2. सफेद रंग का दिखना : सफेद कपड़े, सफेद फूल, बर्फ से ढंके पहाड़, मंदिर-ध्वज,शंख या चांद को देखना भी संकेत है आपके घर धन आगमन का।
  3. इन फूल या फलों दिखना : यदि आपके हाथ में सपने में कोई फल टपकता है या फल से लदे पेड़ नजर आएं, आंवला, अनार, सेब, नारियल, सुपारी एवं काजू दिखें। वहीं यदि आपको सफेद कमल, लाल कमल, केतकी,
  4. मालती, नागकेसर, चमेली, चांदनी एवं गुलमोहर के फूलों के बीच खुद को घिरा देखें तो समझ लें कि आपकी आर्थिक तंगी दूर होने वाली है।
  5. पशु : झूमता हाथी, गाय, अश्व, बैल, बिच्छू, बड़ी मछली, श्वेत सर्प, बंदर कछुआ एवं कस्तूरी मृग दिखे या मधुमक्खी नजर आए तो समझें आपके धन में इजाफा होने वाला है।
  6. अनाज : यदि आप खुद को किसी अनाज के गोदाम या अनाज की बोरियों पर चढ़ाता पाएं तो आपके धन का संकट दूर होने वाला है। चावल, मूंग, जौ, सरसों को देखना शुभ होता है।
  7. बर्तनों का दिखना : मिट्टी का कलश या पानी से भरा घड़ा यदि सपने में नजर आए तो ये आकास्मिक धन पाने का संकेत होता है। अचल संपत्ति पाने का भी ये संकेत होता है।
  8. दैवीय प्रतीक : सपने में पितृ पूर्वज का दर्शन हो जाए या मंदिर, शंख, गुरु, शिवलिंग के दर्शन हो तो ये धन सूचक है। मिट्टी का जलता दीपक, घंटी, राजा, रथ या पालकी, का दिखना भी शुभ होता है।

ये संकेत यदि बार-बार दिखें तो समझ लें कि आपकी मेहनत का फल मिलने का दिन आ चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर