Chaitra Navratri 2020: पांचवा नवरात्रि होता है स्कंदमाता का दिन, भजन करने से होती हैं प्रसन्न

आध्यात्म
Updated Mar 29, 2020 | 10:16 IST

Skandmata Bhajan Navratri Special Video: नवरात्रि के नौ दिनों में दुर्गा मां के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। हर दिन का अपना महत्व होता है। स्कंदमाता के भजन इस वीडियो में सुन सकते हैं।

नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। पांचवे दिन स्कन्द माता की विशेष पूजा की जाती है। माता के पुत्र भगवान स्कन्द कुमार कार्तिकेय के नाम से भी जाने जाते हैं। इन्हें देवासुर संग्राम में देवताओं की तरफ से सेनापति बनाया गया था। मान्यता है पांचवे नवरात्रि को माता का विधि से पूजन करने पर वह प्रसन्न होती हैं और संतान की चाहत रखने वाले भक्तों को वरदान देती हैं। स्कंदमाता को मोक्षदायनी भी कहा जाता है, इसी के साथ माता का पूजन करने वाले भक्तों को बुरी ताकतें भी नहीं हरा पाती हैं। स्कंदमाता के भजन सुनने के लिए वीडियो को देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर