Dhanteras 2020: धनतेरस के दिन जरुर सुने महालक्ष्मी अमृतवाणी, घर में बनी रहेगी हमेशा सुख समृद्धि व धन का लाभ

आध्यात्म
Updated Nov 12, 2020 | 09:00 IST

Dhanteras Special Maha Laxmi Amritvani: आज देशभर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। धनतेरस पर धन और आरोग्य के लिए मां लक्ष्मी की पूजा पूरे विधि विधान से करनी चाहिए।

Dhanteras Special Maha Laxmi Amritvani: दीपों का पर्व दीपावली और धनतेरस माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनके आगमन की तिथि है। माता लक्ष्मी को प्रिय लगने वाले पुष्पों और वस्त्रों से माता का श्रृंगार करना चाहिए। माता को पुष्प में कमल और गुलाब प्रिय है। मिष्ठान भोजन और खीर पसंद है। केसर की मिठाई और हलवा प्रिय है। दीप के लिए गाय का घी आवश्यक है। धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से वह प्रसन्न हो जाती हैं और घर में धन की कमी नहीं रहती है। आज के दिन मां लक्ष्मी जी की पूजा करते समय आप उन्हें प्रसन्न करने के लिए महा लक्ष्मी अमृतवाणी सुन सकते हैं, जिससे लक्ष्मी जी प्रसन्र हो जायेंगी। यहां देखिए महा लक्ष्मी अमृतवाणी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर