Dwarkadhish Mandir, Gujarat: जानें क्या है द्वारकाधीश मंदिर की कहानी, कहां है श्रीकृष्ण का नगर

आध्यात्म
Updated Apr 06, 2020 | 16:12 IST

Lord Krishna Dwarkadhish Mandir ki Kahani: भगवान विष्णु के प्रमुख धाम चार अलग-अलग दिशाओं में स्थित हैं। पश्चिम दिशा में स्थित भगवान कृष्ण के मंदिर की कथा यहां जान सकते हैं।

गुजरात के द्वारका नगरी में स्थित भगवान कृष्ण का मंदिर प्रमुख चार धामों में से एक है। भगवान कृष्ण की पूजा द्वारकाधीश के रूप में की जाती है। मान्यता के अनुसार मथुरा में जन्म लेने वाले कृष्ण ने बसने के लिए द्वारका नगरी को चुना था। यही कारण है कि उनका नाम द्वारकाधीश भी है। गोमती नदी के तट पर स्थित मंदिर पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसी स्थान पर गोमती नदी अरब सागर से मिलती है। मान्यता है कि कृष्ण की द्वारका नगरी अरब सागर में डूब गई थी। वहीं वर्तमान मंदिर का निर्माण भगवान कृष्ण के पोते ने करवाया था। मंदिर की कथा और इतिहास इस वीडियो में देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर