Chaitra Navratri 2020: मां कात्यायनी का पूजन करने से टलते हैं सभी संकट, आरती वीडियो देखें

आध्यात्म
Updated Mar 30, 2020 | 10:29 IST

Maa Katyayni Aarti Video: मां दुर्गा के रूप माता कात्यायनी का पूजन करने से भक्तों के रोग और भय नष्ट हो जाते हैं। छठे नवरात्रि के दिन माता का पूजन किया जाता है।

कात्यायनी माता का नवरात्रि के छठे दिन विशेष पूजन और व्रत किया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करके भक्त माता का आशीर्वाद पाते हैं। कात्यायनी माता के पूजन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। देवी पूजन से रोग, शोक और सभी प्रकार के भय नष्ट हो जाते हैं। मान्यता है देवी कात्यायनी भक्तों के सभी रूके हुए कार्यों को पूरा करती हैं। इसी कारण से इनका गुण शोधकार्य का माना जाता है। चार भुजाओं से भक्तों का कल्याण करने वाली माता की पूजा करने के बाद उनकी आरती का पाठ करके प्रसन्न कर सकते हैं। कात्यायनी का पूजन करने से सभी संकट टल जाते हैं। माता कात्यायनी की आरती इस वीडियो में सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर