Chaitra Navratri 2020: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें दुर्गा माता के इस रूप की कथा

आध्यात्म
Updated Mar 29, 2020 | 16:37 IST

Maa Katyayni Vrat Katha Video: मां दुर्गा के रूप देवी कात्यायनी का छठे नवरात्रि के दिन पूजन किया जाता है। इस दिन व्रत कर रोग और भय को नष्ट कर सकते हैं।

नवरात्रि के छठे दिन माता कात्यायनी का व्रत किया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन किया जाता है। कात्यायनी माता के पूजन से मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता के पूजन से रोग, शोक और सभी प्रकार के भय नष्ट हो जाते हैं। मान्यता है देवी कात्यायनी सभी कार्यों को पूरा करती हैं। इसी कारण से इनका गुण शोधकार्य माना जाता है। चार भुजाओं वाली माता के व्रत में कथा का पाठ कर उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। कात्यायनी माता को कमल का फूल सबसे प्रिय है। माता कात्यायनी की कथा इस वीडियो में सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर