Maa Siddhidatri Aarti Video: मां सिद्धिदात्री की आरती से होंगे सभी व्रत पूरे आएगी खुशहाली, देखें वीडियो

आध्यात्म
Updated Apr 02, 2020 | 00:42 IST

Maa Siddhidatri Aarti Video: मां सिद्धिदात्री की पूजा से आपके सभी दुख दूर हो सकते हैं और उनकी व्रत कथा सुनने से आपके मन को भी शांति मिलेगी।

Maa Siddhidatri Aarti Video: आज यानि नौवे नवरात्रि के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है और उनकी आरती से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन कई लोग घरों में कन्याओं को खाना खिलाते हैं जिसे 'कन्या जिमाना' भी कहा जाता है। इस दिन घर में नौ कन्याओं को खाना खिलाया जाता है, कलावे और टीके से उनकी पूजा की जाती है, आखिर में सभी कन्याओं के पैर भी छुए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि कन्याओं को माता का रूप माना जाता है। मां सिद्धिदात्री के प्रसाद के लिए हलवा चने भी बनाए जाते हैं और सबको बांटे जाते हैं। इस वीडियो में आप मां सिद्धिदात्री की आरती वीडियो देख सकते हैं और उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर