Rameshwaram Mandir: जानें क्या है रामेश्वर मंदिर की कहानी, किया गया है चार धाम का पुराणों में उल्लेख

आध्यात्म
Updated Apr 07, 2020 | 18:55 IST

Rameshwaram Mandir Lord Ram Ki Kahani: हिंदू पुराणों के अनुसार जब भगवान राम लंका जा रहे थे, तब उन्होनें बालु का शिवलिंग बनाकर पूजन किया था। रामेश्वरम मंदिर का इतिहास और कहानी इस वीडियो में देख सकते हैं।

हिंदू धर्म के प्रमुख चार धामों में से एक रामेश्वरम मंदिर भी है। तमिलनाडु के रामेश्वर द्वीप पर स्थित मंदिर का उल्लेख हिंदू पुराणों में किया गया है। इस स्थान पर बंगाल की खाड़ी, हिंद महासागर और अरब सागर मिलता है। रामेश्वरम मंदिर को रामलिंगेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है। रामेश्वर में भगवान राम ने तपस्या करके शिवलिंग स्थापित किया था। इसी के साथ शिव के 12 महत्वपूर्ण शिवलिंगों में से एक शिवलिंग रामेश्वर के मंदिर में स्थित है। इस मंदिर में गंगोत्री से लाए गए जल से अभिषेक किया जाता है। रामेश्वर मंदिर का इतिहास और कहानी इस वीडियो में देख सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर