Somvar Special Shiv Bhajan: सोमवार को करें शिव भजन, मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान

आध्यात्म
Updated Mar 22, 2020 | 16:06 IST

Shiv Ji Bhajan Video: भगवान शिव अपने सभी भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष विधि नहीं होती है। सच्चे मन से प्रार्थना करने पर शिव जी को खुश किया जा सकता है।

पुराणों के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव का पूजन किया जाता है। इस दिन शिव का व्रत कुंवारी कन्याएं भी करती हैं। मान्यता है सोमवार का व्रत करने से मनचाहे वर की इच्छा पूरी होती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किसी विशेष तरह की विधि का प्रयोग नहीं किया जाता है। सच्चे मन और विश्वास से पूजन करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। यही कारण है कि शिव को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। भगवान शिव को बेल-पत्र का प्रसाद चढ़ाया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ माता गौरी का पूजन भी किया जाता है। सोमवार के दिन भगवान शिव का भजन-कीर्तन करने से मन में सुख-शांति का भाव बना रहता है। इस वीडियो में भगवान शिव का भजन सुन सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर