GaneshJi Aarti: बुधवार के दिन गणेश जी का पूजन शुभ माना जाता है, गजानन की आरती के लिए देखें VIDEO

आध्यात्म
Updated Feb 11, 2020 | 17:27 IST

Budhvaar Special Ganesh Aarti: गणेश जी की आरती सुनने से सुख-शांति बनी रहती है। इसी के साथ गजानन को संकट हरने वाला भी माना जाता है।

भगवान गणेश की पूजा सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले की जाती है। गणेश जी माता पार्वती और शिवजी के पुत्र हैं। मूषक की सवारी करने वाले गणेश को संकटों से हरने वाला माना जाता है। गणों के स्वामी होने के कारण उनका नाम गणपति भी है। गज का मुंह होने के कारण उन्हें गजानन भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार गणेश जी सभी परेशानियों को खत्म कर देते हैं। इसी कारण से उन्हें सबसे पहले पूजा जाने का विधान है। भगवान गणेश को लाल फूल बहुत पसंद हैं। उनकी हर पूजा में लाल फूलों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।  भगवान गणेश की आरती सुनने के लिए इस वीडियो को देख सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर