Grahan 2020 : साल 2020 में लगेंगे कुल 6 ग्रहण, जानें चंद्र और सूर्य ग्रहण की ये तारीखें

व्रत-त्‍यौहार
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Dec 09, 2019 | 13:34 IST

Grahan 2020 Date and Time: साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगने जा रहे हैं। पहला चंद्र ग्रहण तो जनवरी में ही लगेगा। यहां जानें 2020 के सूर्य और चंद्र ग्रहण ये तारीखें।

Grahan 2020 : साल 2020 में लगेंगे कुल 6 ग्रहण, जानें चंद्र और सूर्य ग्रहण की ये तारीखें
Solar Eclipse and Lunar Eclipse 2020 : Date time   |  तस्वीर साभार: Twitter

साल 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे। इनमें से 4 चंद्र ग्रहण हैं और 2 सूर्य ग्रहण हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। साल का अंतिम ग्रहण 15 द‍िसंबर को लगेगा और ये सूर्य ग्रहण होगा। जनवरी के बाद अप्रैल तक कोई ग्रहण नहीं लगेगा। वैज्ञान‍िक तौर पर ग्रहण महज एक खगोलीय घटना है लेकिन धार्म‍िक मान्‍यताएं इसके अपने तर्क देती हैं और इसका प्रभाव मानव जाति पर बताती हैं। 

चंद्र ग्रहण कैसे होता है 

बता दें क‍ि चंद्रमा के पृथ्वी की ओट में आने पर चंद्र ग्रहण लगता है। इस स्थिति में सूर्य एक तरफ, चंद्रमा दूसरी तरफ और पृथ्वी बीच में होती है। चांद जब धरती की छाया से निकलता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है। चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही पड़ता है। 

सूर्य ग्रहण कैसे होता है 

चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच में आने पर सूर्य की चमकती सतह दिखाई नहीं पड़ती। इस स्थिति को सूर्यग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण हमेशा अमावस्या को ही होता है। 

सूर्य ग्रहण 2020: तिथि और समय

  • 2020 का पहला सूर्य ग्रहण 21 जून को लगेगा। ये सुबह 9:15 से शुरू होगा और दोपहर 15:03 तक चलेगा। करीब छह घंटे तक लगने वाला ये ग्रहण भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप और एशिया में नजर आएगा। 
  • 2020 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 द‍िसंबर को लगेगा और 15 द‍िसंबर तक चलेगा। 14 की शाम से 19:03 पर ये शुरू होगा और अगली रात 12:22 तक चलेगा। इसकी अवध‍ि करीब 5 घंटे की रहेगी और इसे प्रशांत महासागर, दक्षिण अमेरिका और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। हालांकि ये भारत में नहीं द‍िखेगा।

चंद्रग्रहण 2020: तिथि और समय

  • साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगेगा। 10 जनवरी की रात में यह 10:37 से शुरू होगा और 11 जनवरी को 2:42 तक चलेगा। लगभग 4 घंटे का ये ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में द‍िखेगा। 
  • साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून 2020 को लगेगा। ये रात 11:15 से शुरू होगा और 6 जून तड़के 2:34 तक रहेगा। 3 घंटे से कुछ लंबा ये ग्रहण भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में नजर आएगा। 
  • 5 जुलाई 2020 को साल का पांचवां और तीसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। 5 की सुबह 8:37 से शुरू होकर ये 11:22 तक रहेगा। करीब 3 घंटे लंबा ये ग्रहण भारत में नहीं द‍िखेगा। हालांक‍ि ये अमेर‍िका, यूरोप के कुछ हिस्‍से और अफ्रीका में दिखेगा। 
  • 3 नवंबर 2020 को साल का अंतिम चंद्र ग्र‍हण लगेगा जो दोपहर 01:02 बजे से शुरू होगा और शाम करीब 05:23 तक रहेगा। करीब 4 घंटे चलने वाला ये ग्रहण भारत, एशिया और ऑस्ट्रेलिया जैसी जगहों पर नजर आएगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

अगली खबर