बबीता फोगाट की मांग, 'राजीव गांधी खेल रत्न' का नाम किसी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Sep 02, 2020 | 23:30 IST

Babita Phogat on Khel Ratna: भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने मांग की है कि देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखा जाए।

Babita Phogat
बबीता फोगाट  |  तस्वीर साभार: Twitter

चंडीगढ़: भारतीय पहलवान बबीता फोगाट ने बुधवार को कहा कि राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर रखा जाना चाहिए। बबीता ने ट्वीट किया, ‘‘खेल से जुड़े पुरस्कार किसी महान या सम्मानित खिलाड़ी के नाम पर होने चाहिए और किसी राजनेता के नाम पर नहीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर किसी खिलाड़ी के नाम पर रखने के सुझाव आपको कैसा लगा।’’

संवाददाताओं ने जब इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो बबीता ने कहा, ‘‘खेल रत्न पुरस्कार का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है। इसकी जगह यह किसी खिलाड़ी के नाम पर होता तो अधिक उपयुक्त होता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में इतने सारे ओलंपिक और विश्व चैंपियन हैं और खिलाड़ी भी पुरस्कार लेते हुए अधिक गौरवांवित और प्रेरित महसूस करेंगे अगर ये किसी प्रतिष्ठित खिलाड़ी के नाम पर होगा। ’’ खेल रत्न देश का सर्वोच्च खेल सम्मान है और इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर रखा गया है।

अगली खबर