Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में के चौथे दिन ऐसा है भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम

India Schedule CWG 2022 Day Four: 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भारत दो स्वर्ण पदक जीते। तीसरे दिन की स्वर्णिम सफलता के बाद आईए जानते हैं तीसरे दिन कौन से भारतीय खिलाड़ी किस समय पेश करेंगे चुनौती।

CWG-2022-Day-Four-Schedule-India
राष्ट्रमंडल खेल 2022 चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम 
मुख्य बातें
  • भारतीय पुरुष हॉकी टीम की आज होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
  • अजय सिंह और हरजिंदर कौर भारोत्तोलन में पेश करेंगे चुनौती
  • टेबल टेनिस में पुरुष टीम सेमीफाइनल में भिड़ेगी

बर्मिंघम: भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का तीसरा दिन दोहरी सफलता वाला रहा। वेटलिफ्टिंग की स्पर्घाओं में भारत की शानदार प्रदर्शन जारी रहा। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन भारोत्तोलन में जेरमी लालरिनुंगा ने 67 किग्रा भारवर्ग और अचिंत शाउली ने 73 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। इस दो स्वर्ण पदकों के साथ भारत कुल 6 पदक अबतक जीत चुका है। जिसमें 3 स्वर्ण, 2 रजत और एक कांस्य पदक शामिल है और अंक तालिका में छठे पायदान पर है। आइए जानते हैं इन खेलों के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम भारतीय समयानुसार इस प्रकार है। 
 
तैराकी :
पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6 : साजन प्रकाश (दोपहर 03:51) 

टेबल टेनिस :
पुरुष टीम सेमीफाइनल (रात 11:30)

मुक्केबाजी :
48 से 51 किलो अंतिम 16 : अमित पंघाल (दोपहर 4:45)
54 से 57 किलो अंतिम 16 : हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से)
75 से 80 किलो : आशीष कुमार (रात एक बजे से)

साइकिलिंग :
महिला कीरेन पहला दौर: त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6:30 से)
पुरुषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग : नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6:52 से)
पुरुषों का सौ मीटर टाइम ट्रायल फाइनल : रोनाल्डो एल, डेविड बैकहम (रात 9:37 से)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल : मीनाक्षी (रात 9:37 से)

हॉकी :
पुरुषों का पूल बी : भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से)

भारोत्तोलन :
पुरुषों का 81 किलो : अजय सिंह (दोपहर दो बजे से)
महिलाओं का 71 किलो: हरजिंदर कौर (रात 11 बजे से)

जूडो :
पुरुषों का 66 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 से)
पुरुषों का 60 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 से)

महिलाओं का 48 किलो क्वार्टर फाइनल: सुशीला देवी (दोपहर 2:30 से)
महिलाओं का 57 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16 : सुचिका टी (दोपहर 2:30 से)

स्क्वाश :
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल : सुनयना कुरूविला (दोपहर 4:30 से)
महिला एकल क्वार्टर फाइनल : जोशना चिनप्पा (शाम छह बजे से)
लॉन बॉल : महिला चार सेमीफाइनल (एक बजे से)

अगली खबर