CWG 2022 Para Table Tennis: भाविना पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सोनलबेन ने मिला कांस्य

टोक्यो पैरालंपिक खेलों में रजत पदक जीतने वाले भाविना बेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में बर्मिंघम में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Para-TT-Medal-Winners
राष्ट्रमंडल खेल पैरा टेबल टेनिस पदक विजेता खिलाड़ी  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • भाविना बेन पटेल ने जीता पैरा टेबल टेनिस में गोल्ड मेडल
  • टोक्यो पैरालंपिक में जीता था रजत, अब बदला मेडल का रंग
  • सोनलबेन मनुभाई पटेल ने इसी स्पर्धा में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

बर्मिंघम: टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शनिवार को 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में महिला एकल ‘वर्ग 3-5’ वर्ग में स्वर्ण जबकि सोनलबेन मनुभाई पटेल कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। भाविना ने फाइनल में नाईजीरिया की क्रिस्टियाना इकपेयोई को 12-10, 11-2, 11-9 से मात दी। इससे पहले चौतीस साल की सोनलबेन ने कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में इंग्लैंड की सू बेली को 11-5, 11-2, 11-3 से हराया।

पुरुष एकल ‘वर्ग 3-5’ के कांस्य पदक के प्ले-ऑफ में हालांकि राज अरविंदन अलागर को नाइजीरिया के इसाउ ओगुनकुनले से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ी को 3-11, 6-11, 9-11 से शिकस्त मिली। 

भाविना ने दिलाया भारत को 13वां गोल्ड
भाविना पटेल के स्वर्ण पदक की बदौलत भारत की 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की संख्या 13 हो गई। भारत पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत के खाते में 13 गोल्ड, 11 रजत और 16 कांस्य पदक के साथ कुल 40 पदक हो गए हैं। रविवार को पदकों की संख्या में बड़ा इजाफा बॉक्सिंग, टेबल टेनिस और क्रिकेट से होने की संभावना है। 
 

अगली खबर