भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने पूर्व विश्व चैंपियन को हराया, जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Sep 01, 2022 | 12:05 IST

Japan Open, HS Prannoy, Men's Singles Quarter Finals: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने शानदार प्रदर्शन के साथ पूर्व विश्व चैंपियन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

HS Prannoy
एचएस प्रणय  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • जापान ओपन 2022
  • एचएस प्रणय ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई
  • भारतीय शटलर ने पूर्व विश्व चैंपियन को मात दी

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए गुरुवार को यहां सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व रैंकिंग में आठवें नंबर के खिलाड़ी प्रणय ने यहां आठवीं वरीयता प्राप्त यू को 44 मिनट में 22-20, 21-19 से हराया। यह भारतीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था।

प्रणय की सिंगापुर के खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में यह तीसरी जीत है। यह 30 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी अंतिम आठ में चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से भिड़ेगा। प्रणय ने पिछली दो मुकाबलों में चेन को हराया है। किदांबी श्रीकांत दिन में बाद में स्थानीय खिलाड़ी कैंटा सुनायामा से भिड़ेंगे।

अगली खबर