मैरी कॉम और पीवी सिंधू सहित खेल जगत की इन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया

Indian Sports personalities who got Padma Awards: सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्म पुरस्कारों को दिया गया। भारतीय खेल जगत की किन हस्तियों को यहां पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, आइए जानते हैं।

MC Mary Kom recieved Padma Vibhushan from President Ramnath Kovind
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म विभूषण पुरस्कार लेतीं एमसी मैरी कॉम  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित
  • खेल जगत के कई नामी चेहरों को भी मिला पद्म पुरस्कार
  • मैरी कॉम और पीवी सिंधू भी प्रतिष्ठित पुरस्कारों को हासिल करने वालों में शामिल रहीं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को सात पद्म विभूषण प्रदान किए, जिनमें शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का नाम भी शामिल रहा। इसके अलावा 16 पद्मभूषण और 2020 के लिए 122 पद्मश्री पुरस्कार शामिल रहे। कई खिलाड़ियों को भी इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन में दो भागों में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल थे।

इस सम्मान समारोह में तमाम क्षेत्रों की हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जिसमें भारतीय खेल जगत के भी कुछ बड़े नाम मौजूद रहे। मुक्केबाज मांगटे चुंगनेइजैंग मैरी कॉम को पद्मविभूषण पुरस्कार से इस खास अवॉर्ड समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। वहीं, पद्मभूषण पुरस्कार विजेताओं में भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु का नाम भी शामिल रहा।

अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं में, फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान, ओइनम बेमबेम देवी को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। इनके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को टोक्यो ओलंपिक में टीम का नेतृत्व करने पर पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

अगली खबर