ओमान से हारी भारतीय फुटबॉल टीम, FIFA विश्व कप क्वालीफायर्स में सफर खत्म !

स्पोर्ट्स
Updated Nov 20, 2019 | 00:05 IST | भाषा

India vs Oman, FIFA World Cup qualifiers: भारत और ओमान के बीच मस्कट में खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर में भारतीय टीम को एक और हार मिली। इसके साथ ही भारतीय उम्मीदें टूट गई हैं।

India vs Oman
India vs Oman FIFA World Cup qualifer  |  तस्वीर साभार: Twitter

मस्कट: भारतीय फुटबॉल टीम यहां ओमान से 0-1 से हारने के बाद 2020 विश्व कप के क्वालिफाइंग चरण में मंगलवार को लगभग बाहर हो गयी। ओमान के लिए सबसे अहम गोल 33वें मिनट में मोहसिन अल घसानी ने किया। ओमान ने दूसरी बार भारत को हराया है। उसने गुवाहाटी में सितंबर में पहले चरण में भारत को 2-1 से हराया था।

पांच मैचों से मिले महज तीन अंकों के साथ भारत अब भी ग्रुप ई में चौथे स्थान पर है। कतर 13 अंकों के साथ शीर्ष पायदान पर है जबकि ओमान 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

ग्रुप टेबल में दूसरे नंबर की टीम ओमान से नौ अंकों के अंतर के साथ भारत के लिए अब विश्व कप की राह लगभग खत्म हो गयी है। उसके पास क्वालिफायर के तीसरे चरण में केवल तीन मैच बचे हैं, जिनमें अधिकतम नौ अंक हासिल किए जा सकते हैं।

अगली खबर