इतिहास रचने को 'बेकरार' राफेल नडाल, जानिए ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अब तक कैसा रहा हाल

Rafael Nadal's Australian Open Final Record: टेनिस स्टार राफेल नडाल इतिहास रचने के करीब हैं। वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में डेनियल मेदवेदेव से भिड़ेंगे।

Rafael Nadal Australian Open Record
राफेल नडाल  |  तस्वीर साभार: AP, File Image
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 फाइनल
  • राफेल नडाल बनाम डेनियल मेदवेदेव
  • नडाल छठी बार फाइनल में पहुंचे

स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इतिहास रचने की दहलीज पर हैं। वह रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के पुरुष एकल फाइनल में रूस के डेनियल मेदवेदेव से टकराएंगे। नडाल छठी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में उतरेंगे। अगर नडाल खिताब अपने नाम करने में कामयाब हो जाते हैं तो यह उनका रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम होगा। वह पुरुष टेनिस इतिहास में सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल नडाल, स्विजरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविच 20-20 बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बन चुके हैं। आइए जानते हैं कि नडाल का ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अब तक कैसा हाल रहा है।

राफेल नडाल बनाम रोजर फेडरर 2009 

नडाल ने पहली बार साल 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेला था, जिसमें उनकी भिड़ंत फेडरर से हुई थी। यह काफी रोमांचक मुकाबला था। नडाल  7-5, 3-6, 7-6, 3-6, 6-2 के अंतर से चैंपियन बनने में सफल रहे थे। उन्होंने अपने करियर में पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता। .

राफेल नडाल बनाम नोवाक जोकोविच 2012 

नडाल ने दूसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में 2012 में एंट्री की थी। उनका  जोकोविच से सामना हुआ था, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा। नडाल ने पांच घंटे और 53 मिनट तक डटकर मुकाबला किया था, लेकिन जोकोविच को हरा नहीं सके थे। जोकोविच ने 5-7, 6-4, 6-2, 6-7, 7-5 से नडाल को शिकस्त दी थी।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियन ओपनः इस हरकत के लिए मेदवेदेव को मिली सजा, देना होगा 12 हजार डॉलर का जुर्माना

राफेल नडाल बनाम स्टेन वावरिंका 2014

नडाल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2014 के फाइनल में स्विजरलैंड के स्टेन वावरिंका के खिलाफ उतरे थे। नडाल को उस वक्त बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन स्विस स्टार ने बाजी पलट दी। नडाल को वावरिंका के सामने 3-6, 2-6, 6-3, 3-6 से हार का सामना करना पड़ा।

राफेल नडाल बनाम रोजर फेडरर 2017

नडाल और फेडरर की टूर्नामेंट के फाइनल में फिर आठ साल बाद टक्कर हुई। नडाल को दोबारा से फेडरर ने धूल चटाई। हालांकि, दोनों के दरम्यान यादगार मैच हुआ, जो पांच सेट कर चला। फेडरर ने 2009 की हार के बदला लेते हुए नडाल को 6-4, 3-6, 6-1, 3-6, 6-3 से मात दी।

राफेल नडाल बनाम नोवाक जोकोविच 2019 

नडाल और जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019 में आमने-सामने थे। दोनों की पहली भिड़ंत जहां रोमांचक थी वहीं दूसरी मर्तबा नडाल कुछ खास छाप नहीं छेड़ सके। जोकोविच खिताबी मुकाबले में पूरी हावी रहे और 6-3, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की।

अगली खबर