अंतिम टूर्नामेंट से पहले संन्यास पर चर्चा के लिये मीडिया से मुखातिब होंगे रोजर फेडरर

स्पोर्ट्स
भाषा
Updated Sep 21, 2022 | 18:46 IST

Roger Federer to interact with media: स्विस स्टार रोजर फेडरर लीवर कप और अपने संन्यास से पहले मीडिया से मुखातिब होंगे। फेडरर ने कुछ ही दिनों पहले संन्यास का ऐलान किया था।

Roger Federer
रोजर फेडरर  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • रोजर फेडरर का संन्यास
  • संन्यास से पहले खेलेंगे आखिरी टूर्नामेंट
  • फेडरर संन्यास से पहले मीडिया से होंगे मुखातिब

स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर अपने करियर के अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट लीवर कप से पहले मीडिया के साथ प्रेस काफ्रेंस में अपने संन्यास से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

फेडरर इस समय लंदन में हैं और लीवर कप से पहले अभ्यास कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट उनकी प्रबंधन टीम द्वारा आयोजित किया जाता है जो शुक्रवार से शुरू होगा। इसके पांचवें चरण में टीम यूरोप का सामना टीम विश्व से होगा।

फेडरर के करियर में मुख्य प्रतिद्वंद्वी रहे राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे भी इसमें हिस्सा लेंगे। फेडरर लीवर कप शुरू होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से मुखातिब होंगे और 1990 से शुरू हुए करियर के समापन के संबंध में सवालों के जवाब देंगे।  41 साल के इस खिलाड़ी ने 2020 तक 20 ग्रैंडस्लैम चैम्पियनशिप और अन्य टूर्नामेंट में 83 खिताब अपने नाम कर लिये थे।

अगली खबर