Australian Open Men's Singles: टैरो डेनियल ने किया उलटफेर, ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हुए पूर्व नंबर.1 एंडी मरे

स्पोर्ट्स
आईएएनएस
Updated Jan 20, 2022 | 22:20 IST

Australian Open 2022, Mens Singles, Andy Murray vs Taro Daniel: जापान के टैरो डेनियल ने शानदार प्रदर्शन के साथ ब्रिटेन के पूर्व विश्व नंबर.1 खिलाड़ी एंडी मरे को सीधे सेटों में हराया और ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Australian Open 2022: Andy Murray vs Taro Daniel
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: टैरो डेनियल ने एंडी मरे को हराया  |  तस्वीर साभार: AP
मुख्य बातें
  • ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022
  • पुरुष एकल में उलटफेर का शिकार हुए पूर्व विश्व नंबर.1 एंडी मरे
  • जापान के टैरो डेनियल ने एंडी मरे को शिकस्त दी

एंडी मरे गुरुवार को यहां पुरुष एकल मुकाबले के दूसरे दौर में जापान के टैरो डेनियल से हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन से बाहर हो गए। जॉन केन एरिना पर ब्रिटेन के मरे को क्वालीफायर डेनियल से 6-4, 6-4, 6-4 से हार का सामना करना पड़ा।

पूर्व विश्व नंबर एक मरे, जो अब 113वें स्थान पर हैं, ग्रैंड स्लैम में शीर्ष 100 से बाहर के खिलाड़ी से कभी नहीं हारे थे। 2005 में यूएस ओपन के दूसरे दौर में विश्व के 91वें नंबर के अरनॉड क्लेमेंट सबसे कम रैंकिंग के खिलाड़ी थे, जिसने उन्हें मात दी थी।

इस जीत के साथ 28 वर्षीय डेनियल अपने करियर में पहली बार किसी मेजर इंवेंट के तीसरे दौर में पहुंचे हैं। अब उनका सामना इटली की 11वीं वरीयता प्राप्त जानिक सिनर या अमेरिकी स्टीव जॉनसन से होगा। मरे ने कहा, "मैं वास्तव में बहुत निराश हूं। मेरे लिए एक कठिन हार निश्चित रूप से स्वीकार करना मुश्किल है।"

34 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल विंबलडन के तीसरे दौर में हारने के बाद, उन्होंने यहां वापसी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले साल मेलबर्न में वापस आने की योजना बना रहे हैं, जिस पर मरे ने कहा, "हां। लेकिन मैं इस तरह से हारना नहीं चाहूंगा। वास्तव में यह मेरे लिए कई कारणों से महत्वपूर्ण वर्ष रहा है और मैं बड़े आयोजनों में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरे लिए आज का मैच हारना वाकई निराशाजनक रहा है।"

अगली खबर