44 साल की महिला 29 साल के लड़के के साथ फरमाती है इश्क, 11 लाख रुपए देती है 'सैलरी', करवाती है ये सब काम

जूली नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक तो दोनों में एज का भी जबरदस्त गैप है। महिला 44 साल की है जबकि उसका ब्वॉयफ्रेंड 29 साल का है।

44 years old woman affair with 29 year old boy and paid him 11 lakh rupees salary per month
महिला ब्वॉयफ्रेंड को सैलरी देती है... 
मुख्य बातें
  • 15 साल छोटे लड़के के साथ इस महिला के अफेयर
  • ब्वॉयफ्रेंड को 11 लाख रुपए हर महीने देती है सैलरी
  • BF से घर का सारा काम करवाती है महिला

इस दुनिया में ऐसी कई प्रेम कहानियां हैं, जिनकी चर्चाएं आज भी होती है। जबकि, कुछ प्रेम कहानियां ऐसी भी हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड को हर महीने सैलरी देती है। सुनकर जरूर आपको झटका लगा होगा। हो सकता है आपको इस बात पर यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। इतना ही नहीं महिला अपने ब्वॉयफ्रेंड से घर का सारा काम भी कराती है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जूली नाम की महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok पर अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर काफी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक तो दोनों में एज का भी जबरदस्त गैप है। महिला 44 साल की है जबकि उसका ब्वॉयफ्रेंड 29 साल का है। जूली का कहना है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड पर हर महीने अच्छे-खासे पैसा खर्च करती है ताकि वो उससे सारा काम करवा सके। उन्होंने कहा कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड से खाना बनवाती है, स्विमिंग पूल की सफाई करवाती है। इसके लिए ब्वॉयफ्रेंड को जो भी सामान चाहिए वह लाकर देती है। एक महीने तो उसने ब्वॉयफ्रेंड पर 15 लाख रुपए खर्च किए थे। 

11 लाख रुपए हर महीने  BF को सैलरी देती है महिला

एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि वो ब्वॉयफ्रेंड को कितना पैसा देती है, तो उसने हंसते हुए कहा कि 11 लाख रुपए के करीब देती है। जूली का कहना है कि सैलरी के बदले वो चो काम चाहे ब्वॉयफ्रेंड से करवाती है। कई बार लोग उम्र को लेकर जूली को ताने भी मारते हैं, लेकिन उन्हें उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। जूली का कहना है कि अगर मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझे छोड़ता है तो नुकसान उसी को है। क्योंकि, जूली के पास अच्छा-खासा बैंक बैलेंस है। गाड़ी और शानदार बंगला भी है। लिहाजा, उसे सोचने की कोई जरूरत नहीं है।  
 

अगली खबर