Pakistan: डरावना मास्क पहन लोगों से शरारत कर रहा था शख्स, पुलिस ने धर लिया

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jan 02, 2021 | 13:18 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पाकिस्तान के पेशावर में एक शख्स ने बेहद डरावना मास्क पहनकर लोगों के साथ शरारत करने का काम किया। इसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Pakistan mask
पाकिस्तान के पेशावर की है खबर 

नई दिल्ली: महामारी कोरोना वायरस ने लोगों को मास्क पहनना सीखा दिया। मास्क न पहनने पर लोगों पर जुर्माना लग रहा है, कई जगह तो गिरफ्तारी के भी आदेश हैं, लेकिन पाकिस्तान में मास्क पहनने पर एक शख्स को गिरफ्तार किया गया। हालांकि उस शख्स ने जिस तरह का मास्क पहना हुआ था, उससे लोग डर सकते हैं। 

पाकिस्तान के पेशावर में एक व्यक्ति ने बाहर जाने से पहले मास्क पहनने का फैसला किया और नए साल की पूर्वसंध्या का आनंद लिया। हालांकि, उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद भेड़िया जैसा दिखने वाला मास्क पहने हुए शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है।

नए साल की पूर्व संध्या पर उस शख्स ने 2020 के आखिरी दिन लोगों के साथ 'शरारत' करने के लिए भेड़िया बना मास्क पहन लिया। बाद में अधिकारियों द्वारा उसे हिरासत में लिया गया। ट्विटर पर उसकी तस्वीर वायरल हो गई। फोटो में देखा जा सकता है कि मास्क पहने हुए आदमी काफी डरावना लग रहा है। उसके हाथों में हथकड़ी है और दो पुलिसकर्मी उसके आसपास खड़े हैं। 

इस पर लोग खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे बहुत ज्यादा बड़ी कार्रवाई बता रहे हैं तो कुछ कह रहे हैं कि मास्क पहनने पर शख्स को गिरफ्तार किया जाता है, जबकि एक पुलिसवाले ने मास्क नहीं पहना हुआ है। एक शख्स ने उसे छोड़ने की भी अपील की।

अगली खबर