गाय और बछड़े को गोलगप्पे खिला रहा शख्स, वीडियो देख आपको भी आएगा मजा

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jun 05, 2021 | 21:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Cow Golgappa Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक गाय और उसके बछड़े को ठेले पर गोलगप्पे खिला रहा है।

cow viral video
गोलगप्पे खाते गाय और बछड़े 

क्या आपने सड़क पर कभी किसी जानवर को ठेले पर इंसानों की तरह गोलगप्पे खाते हुए देखा है? शायद नहीं, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें गाय और एक बछड़े को ठेले पर गोलगप्पे खाते हुए देखा जा सकता है। एक शख्स ठेले वाले से गोलगप्पे लेकर गाय और बछड़े को खिला रहा है और दोनों ही स्वाद लेकर खा रहे हैं।

गोलगप्पे बेचने वाले को पूरियों को मसालेदार पानी से भरते हुए और एक आदमी को परोसते हुए देखा जा सकता है। आदमी खुद गोलगप्पे खाने के बजाय उन्हें एक-एक करके गाय और उसके बछड़े को खिलाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by sree130920 (@sree130920)

इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो वायरल हो गया है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसे अब तक 60,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 500 से ज्यादा कमेंट इस पर आ चुके हैं। लोग वीडियो को पसंद कर रहे हैं और जानवरों के प्रति प्यार के लिए आदमी की तारीफ कर रहे हैं। 

अगली खबर