'जब मास्क ना पहनने पर, 3-4 बार फाइन लग जाए'; खाना खाते समय भी शख्स ने नहीं उतारा मास्क, VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स मास्क पहनकर खाना खा रहा है। वो खाना खाते समय भी अपना मास्क नहीं उतार रहा है।

mask
मास्क लगाकर खाना खाता शख्स 

नई दिल्ली: कोरोना काल में लोगों के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी और अहम हो गया है। लेकिन इसके बावजूद कई लोग सार्वजनिक स्थानों पर भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। सरकारों द्वारा लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें। लोगों के द्वारा नहीं मानने के बाद सरकारें अब मास्क न पहनने पर जुर्माना लगा रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स मास्क लगाए हुए हैं और खाना खा रहा है। वो खाना खाते समय भी मास्क नहीं हटा रहा है। जब भी वह मुंह में खाना डालता है, तब मास्क को ऊपर कर लेता है। ये वीडियो आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है, 'जब मास्क ना पहनने पर, 3-4 बार फाइन लग जाये...' 

इस वीडियो पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पर शादी में जाना और खाना ज़रूरी है — ये भी तो है क्या करे ??' इसके अलावा लोग कई मजेदार वीडियो भी शेयर कर रहे हैं।
 

अगली खबर