जंगल में 'बर्थडे केक' काटना पड़ा महंगा, केक काटते ही हुआ ये- Viral Video

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Dec 18, 2019 | 23:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Monkey Lifts up Cake Video: एक शख्स ने अपने जन्मदिन का केक जंगल में जाकर काटने की सोची और ऐसा किया भी लेकिन केक काटने के दौरान ही उस केक को बंदर ले गया। 

जंगल में 'बर्थडे केक' काटना पड़ा महंगा, केक काटते ही हुआ ये- Viral Video
एक शख्स अपना जन्मदिन कुछ अलग तरीके से मनाने के ख्याल से जंगल गया था  |  तस्वीर साभार: YouTube

नई दिल्ली: अपने जन्मदिन (Birthday) को हर कोई यादगार तरीके से मनाने की सोचता है और इसके लिए कोई शानदार पार्टी रखता है तो कोई बढ़िया केक (Cake) बनवाता है तो कोई आउटिंग पर निकल जाता है जहां बर्थडे सेलिब्रेट करता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा एक शख्स जंगल में अपना बर्थडे मनाने गया है।

वो व्यक्ति अपना जन्मदिन कुछ अलग तरीके से मनाने के ख्याल से जंगल गया था और वहां उसने केक भी काटा, केक काटने तक तो सब ठीक था मगर उसके बाद जो हुआ वो उस शख्स को हमेशा याद रहेगा।

हुआ दरअसल ये कि केक तो उस बंदे ने काट लिया और उसका पीस उठाकर खाने-खिलाने ही जा रहा था कि अचानक से एक बंदर बिजली की तेजी से वहां आता है और पूरा केक ही एक झटके में उठाकर ले जाता है।

 

इसके बाद बंदर केक को लेकर पेड़ पर चढ़ गया और अपने साथियों के साथ इसे खा गया। इस मजेदार वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। 

केक तो किसी को खाने को नहीं मिला अलबत्ता बंदरों की जरुर पार्टी हो गई और इस शख्स को अपना ये जन्मदिन हमेशा के लिए याद रहेगा कि अपना ही केक खाने से वंचित रह गए। 

 

अगली खबर