ये कैसी शादी! अपनी खुशी के लिए 1 लाख खर्च कर खुद से ही की शादी, जानें क्या है ये अजीब मामला

Woman Married Herself: क्या कोई खुद से भी शादी कर सकता है, अमेरिका से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक महिला ने खुद से ही शादी रचा डाली।

A Women spends Rs 1 lakh to marry herself kisses mirror after reading vows in US
मेग ने बताया कि, उन्होंने यह शादी खुद से प्यार करने के संकेत के तौर पर की है  |  तस्वीर साभार: Facebook

शादी किसी भी लड़की के लिए एक बहुत बड़ा अरमान होती है और हर लड़की का ख्बाव होता है कि उसका जीवनसाथी उसका साथ ताउम्र निभाये और उसका हर कदम पर ध्यान रखे, लेकिन कई बार ऐसा नहीं होता है और उसको ऐसे शख्स के साथ जीवन बिताना मजबूरी हो जाता है जो उसे बेहद परेशान करता है और उसका अपमान करता है। मगर अमेरिका में तो अलग ही मामला सामने आय़ा है जहां एक लड़की ने खुद से ही शादी कर ली है उसका हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था, अपनी शादी में मेग टेलर नाम की महिला ने करीब 1 लाख रूपये भी खर्च कर डाले।

अटलांटा शहर की रहने वाली मेग टेलर लाइफ एंड बिजनेस कोच हैं, मेग ने बताया कि, उन्होंने यह शादी खुद से प्यार करने के संकेत के तौर पर की है। क्योंकि उन्होंने अक्टूबर 2020 ने अपने मंगेतर के साथ शादी करने का फैसला किया था, लेकिन जून में उसने मेग से ब्रेकअप कर लिया इस घटना का मेग पर गहरा असर हुआ और उन्होंने तभी डिसिजन ले लिया कि-शादी में आगे बढ़ने के लिए किसी और की जरूरत नहीं।

मेग टेलर मॉरिसन हैलोवीन पर दुल्हन बनने के अपने सपने को छोड़ने के लिए वास्तव में तैयार नहीं थी। मेग हैलोवीन, 2020 पर शादी करना चाहती थीं। लेकिन उनके ब्रेक-अप के बाद, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें अपनी शादी की योजना को कुछ नया करना या विकसित करना था।

मेग ने औपचारिक समारोह में खुद से शादी की और कहा कि उसने अपनी योजना के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया क्योंकि वह अन्य लोगों को खुश करने के विचार से दूर जाना चाहती थी।

मेग ने बिना दूल्हे के अपनी शादी की योजना बनाना शुरू कर दिया और यहां तक ​​कि इस अवसर के लिए कस्टम-मेड केक और ड्रेस का ऑर्डर दिया। यह सब करने के लिए, उसने एक हीरे की अंगूठी भी खरीदी। किसी भी अन्य दुल्हन की तरह, अपने शादी की अंगूठी स्वीकार कर लिया और एक दर्पण को चूमा।

इस शादी में मेग के सबसे करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने भाग लिया, इस खास शादी की चर्चा हो रही है और लोग उनके इस कदम की तारीफ भी कर रहे हैं।

फोटो साभार- Megan Taylor Morrison_FACEBOOK

अगली खबर