कोमा से बाहर आते ही लड़की बोलने लगी ऐसी भाषा, देखकर डॉक्टर भी हैरान, जानें पूरा मामला

24 साल की इस महिला का नाम समर डियाज है जो मूलरूप से लॉस एंजेलिस की रहने वाली हैं। विगत 25 अक्टूबर को वह ऑफिस से घर लौट रही थी। लेकिन, रोड क्रॉस करते वक्त एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में समर को काफी गंभीर चोटें आई। उसकी पेलविस और कंधे टूट गए। इतना ही नहीं सिर समेत कई जगहों पर उन्हें चोटें आईं।

American Women Speak Kiwi Language When Came Out of coma
कोमा से लौटते ही कीवी भाषा बोलने लगी लड़की 
मुख्य बातें
  • कोमा से बाहर आते ही लड़की बोलने लगी दूसरी भाषा
  • लड़की की भाषा सुन डॉक्टर्स भी रह गए हैरान
  • सड़क हादसे में लड़की को आई थी गंभीर चोटें

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि एक हादसे ने पूरी जिंदगी बदल दी। लेकिन, कभी ये सुना है कि हादसे के कारण किसी की भाषा बदल गई हो। यकीनन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, अमेरिका में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। हादसे के कारण वह पहले कोमा में चली गई और जब होश में आई तो दूसरी भाषा में बात करने लगी। महिला जिस तरह से बात कर रही थी उसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए और किसी को ये समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर ये बदलाव कैसे हुआ? आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, 24 साल की इस महिला का नाम समर डियाज है जो मूलरूप से लॉस एंजेलिस की रहने वाली हैं। विगत 25 अक्टूबर को वह ऑफिस से घर लौट रही थी। लेकिन, रोड क्रॉस करते वक्त एक कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में समर को काफी गंभीर चोटें आई। उसकी पेलविस और कंधे टूट गए। इतना ही नहीं सिर समेत कई जगहों पर उन्हें चोटें आईं। मामला इतना गंभीर हो गया कि वह कोमा में चली गई। तकरीबन दो हफ्ते बाद जब वह कोमा से बाहर आई तो काफी अजीब महसूस कर रही थी। वह सही से  बोल नहीं पा रही थी। उसने यूनिवर्सिटी में सीखी गई सांकेतिक भाषा के माध्यम से बातचीत करना शुरू किया। लेकिन, जब उसकी आवाज वापस आने लगी तो वह कीवी भाषा बोलने लगी। कीवी भाषा सुनकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

कोमा से बाहर आते ही बदल गई भाषा

समर ने बताया कि घटना के बारे में उसे कुछ भी याद नहीं थी। लेकिन, उसकी बोलचाल की भाषा ही अलग हो गई। इसके बाद वह रिहैव सेंटर गई, जहां उसकी आवाज थोड़ी बेहतर होने लगी। जैसे-जैसे उसकी आवाज मजबूत होती गई, लोगों ने एक्सेंट को सुनना शुरू कर दिया। लेकिन, वह किवी भाषा में बात कर रही थी जिसने लोगों को हैरान कर दिया। लोग उससे पूछने लगे कि आखिर आप कहां से हो। जब उन्होंने कहा कि वह यहीं की रहने वाली है। लेकिन, लोगों को भरोसा नहीं हो रहा था। बाद में पता चला कि वह फॉरेन एक्सेंट सिंड्रोम की शिकार हैं। फिलहाल, डॉक्टर्स मामले की जांच कर रहे हैं। लेकिन, यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। 

अगली खबर