विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा को अमूल ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, शेयर किया क्‍यूट कार्टून

ट्रेंडिंग/वायरल
Updated Jan 13, 2021 | 15:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। हर कोई उन्‍हें नन्‍हीं परी के आगमन की बधाई दे रहा है। ऐसे में अमूल ने भी खास अंदाज में विराट और अनुष्‍का को बधाई दी है।

विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा को अमूल ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, शेयर किया क्‍यूट कार्टून
विराट कोहली, अनुष्‍का शर्मा को अमूल ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, शेयर किया क्‍यूट कार्टून  |  तस्वीर साभार: BCCL

नई दिल्‍ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और उनकी पत्‍नी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा माता-पिता बन गए हैं। अनुष्‍का ने सोमवार (11 जनवरी) को बेटी को जन्‍म दिया, जिसके बाद से उन्‍हें बधाइयों का तांता लगा है। अब अमूल ने अनोखे अंदाज में विराट और अनुष्‍का को बधाई दी है। अमूल ने एक क्‍यूट सा डूडल शेयर करते हुए विराट और अनुष्‍का को माता-पिता बनने की बधाई दी है।

विराट और अनुष्का के पहले बच्चे के जन्म की खुशी में अमूल इंडिया ने ट्विटर पर एक शानदार कार्टून जारी करते हुए लिखा, 'इस डिलीवरी ने तो बोल्ड कर दिया। घर में इसका स्वागत है।' अमूल के इस क्रिएटिव अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और लोग एक बार फिर से विराट और अनुष्‍का को बधाई दे रहे हैं।

यहां उल्‍लेखनीय है कि अमूल ने इससे पहले अगस्त 2020 में भी ऐसा ही एक खूबसूरत कार्टून बनाया था, जब विराट और अनुष्का ने यह खबर साझा की थी कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अमूल ने अपने उस कार्टून में लिखा था, 'विरूश्का का आगमन होने वाला है।'

यहां उल्‍लेखनीय है कि सोमवार को विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर फैंस और अपने चाहने वालों को यह खुशखबरी सुनाई थी कि उनके घर बेटी का जन्‍म हुआ है। इसके बाद उनके भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें नवजात के पांव दिख रहे हैं। इस पोस्‍ट में विकास कोहली ने लिखा था कि हमारे घर में एक नन्ही परी आई है। कहा जाने लगा कि यह विराट और अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर है। हालांकि बाद में ये साफ किया गया कि यह विराट और अनुष्का की बेटी की तस्वीर नहीं है।

अगली खबर