शादी में आई आंटी दनादन चलाने लगी गोलियां, देखकर दुल्हन ने निकाल लिया अपना पिस्तौल और फिर..

Bride Firing Gun In Wedding: इन दिनों शादी का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के दिन दनादन गोलियां बरसाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वही दुल्हन है।

wedding
दुल्हन ने बरसाईं गोलियां  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • शादी के दौरान दुल्हन ने दनादन बरसाईं गोलियां
  • वायरल हो रहा हैरान करने वाला वीडियो
  • दुल्हन को गोलियां बरसाता देख दूल्हा हुआ हैरान

Bride Firing Gun In Wedding: शादी का दिन किसी भी लड़की के लिए बेहद खास होता है। कोई भी लड़की अपनी शादी को खास बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ती है। भारत की शादियों में आपने देखा होगा कि दुल्हनें आमतौर पर काफी शांत नजर आती हैं। इसके उलट इन दिनों शादी का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपनी शादी के दिन दनादन गोलियां बरसाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि वही दुल्हन है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी के दिन दुल्हन अपनी पिस्तौल निकालकर दनागन गोलियां बरसाने लगती है। सबसे पहले वीडियो में एक आंटी दिखाई देती हैं। आप देख सकते हैं कि आंटी ने अपनी हाथ में पिस्टल लिया हुआ है। ऐसा लगता है कि वह शादी में आई हुई हैं। इसके बाद वह शादी के मौके पर पिस्टल से गोली बरसाने लगती हैं। आंटी पिस्टल से कई राउंड फायर करती हैं। इसके बाद कैमरा दुल्हन की तरफ जाता है। आप देख सकते हैं कि आंटी को गोली बरसाते देखकर दुल्हन भी अपनी पिस्टल निकाल लेती हैं। 

ये भी पढ़ें- Video: गोलगप्पा देखते ही दूल्हा-दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल, शादी छोड़कर पहुंच गए खाने

पिस्तौल निकालकर दनादन गोलियां चलाने लगती है दुल्हन

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन शादी के जोड़े में सजी-धजी है। वह घर से बाहर निकलती है। इस दौरान उसके साथ उसका दूल्हा भी दिखाई दे रहा है। वहीं, उनके चारों तरफ रिश्तेदार और मेहमान भी नजर आ रहे हैं। लोग उनका वीडियो बनाते दिख रहे है। तभी आंटी को गोली चलाती देख दुल्हन भी अपनी पिस्टल निकाल लेती है। इसके बाद वह जोर-जोर से हवा में फायरिंग करने लगती है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि दुल्हन ने पहले भी कई बार गोलियां चलाई होंगी। इस बीच उसका पति बस उसे देखता रहता है। देखें वीडियो- 

वीडियो को @RandomVideoID नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद कुछ लोगों को दुल्हन की दिलेरी पसंद आ रही है, वहीं ज्यादातर लोग इसे घातक बता रहे हैं। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो को सर्बिया का बताया जा रहा है।

अगली खबर