OMG: कभी बकरे को मछली खाते हुए देखा है? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

Goat Funny Video: सोशल मीडिया पर बकरे का एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह मछलियों को बड़े मजे से खा रहा है। बकरे के इस अंदाज को देखकर लोग दंग हैं।

Bakra Funny Video Goat Eating Fish Funny Video In Hindi
ये बकरा तो मांसाहारी निकला भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बकरे ने बड़े मजे से मछलियों को खाया
  • बकरे का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर बार-बार वीडियो को देख रहे लोग

Goat Funny Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? इस प्लेटफॉर्म पर मजेदार चीजों के साथ-साथ हैरान करने वाली चीजें भी भरी पड़ी है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिस देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक बकरा बड़े मजे से मछली खा रहा है, जो आमतौर पर घास, पत्ते और मोटा अनाज खाता है। बकरे का यह अंदाज एक ओर जहां लोगों को हैरान कर रहा है। वहीं, दूसरी ओर इस मजेदार वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं। 

आज तक आपने बकरे को घास-पत्ते या फिर चारा खाते हुए देखा होगा। लेकिन, अगर आप से पूछा जाए कि किसी बकरे को नॉनवेज खाते हुए देखा है तो आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आपका ये भ्रम टूट जाएगा। क्योंकि, एक बकरा बड़े मजे से मछली का आनंद उठा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं बकार कई छोटे जानवरों के साथ खड़ा है। तभी एक शख्स बर्तन में कई सारी मछलियां लेकर बकरे के पास पहुंच जाता है। पहले तो ऐसा लगता है कि बकरा मछली को खाने से इनकार कर देगा। लेकिन, बकरा तो बड़े मजे से मछली को चबा-चबाकर खाने लगता है। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

ये बकरा तो मांसाहारी निकला...

जिस अंदाज में बकरा मछली खा रहा है उसने लोगों को हैरान कर दिया है। क्योंकि, किसी ने उम्मीद नहीं की थी बकार मछली भी खा सकता है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आलम ये है कि यह अद्भुत वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसे बार-बार देख रहे हैं। तो बकरे का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं। 

अगली खबर