Viral Video: मास्क लगाकर महिला पुलिसकर्मियों ने 'बाला ' गाने पर किया धांसू डांस, धूम मचा रहा वीडियो

Bala Dance Viral Video: कुछ महिला पुलिसकर्मी 'नकाब' लगाकर 'बाला' गाने पर जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

Bala Dance video women police officers dance on bala song viral video in hindi
महिला पुलिसकर्मियों का धमाल...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • महिला पुलिसकर्मियों का जबरदस्त डांस
  • 'बाला' गाने पर मचाया धमाल
  • वीडियो देख झूम उठे लोग

Bala Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आम पब्लिक से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज तक काफी मजेदार-मजेदार चीजें शेयर करते रहते हैं। कई बार कुछ अलग करने की चाहत में लोग ऐसे-ऐसे वीडियो बनाते हैं, जिन्हें देखकर या तो हंसी छूट जाती है या फिर कई बार हैरानी भी होती है। इसी कड़ी में कुछ 'महिला पुलिसकर्मियों' ने ऐसा वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में महिला पुलिसकर्मी मास्क से पूरी तरह कवर हैं और 'बाला' गाने पर मस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। आलम ये है कि लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

वायरल ( Viral Video) हो रहे इस वीडियो में एक कमरे में कुछ महिला पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिसवर्दी के ऊपर सबने सफेद रंग के कपड़े से खुद को कवर कर रखा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं सभी महिलाएं फुल एनर्जी में नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सबने मुखौटे के ऊपर चश्मा भी लगा रखा है। वहीं, बैकग्राउंड में 'बाला' सॉन्ग बज रहा है। गाना बजते ही सभी महिला पुलिसकर्मी एक से एक मजेदार स्टेप करते हुए डांस कर रही हैं। इतना ही नहीं महिलाओं ने जिस तरह के एक्सप्रेशन दिए हैं वो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और यूजर्स वीडियो देखकर खुद को 'झूमने' से नहीं रोक पा रहे हैं। देखें वीडियो...

धमाल मचा रहा वीडियो...

वीडियो देखकर आपको भी झूमने का मन कर रहा है। यूजर्स को डांस का यह मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और काफी शानदार-शानदार कमेंट कर वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा, ' सबको एंजॉय करने का हक है'। एक ने लिखा, ' बाला डांस का क्रेज'।  

अगली खबर