Funny Video: बंदर के साथ फोटो ले रहा था लड़का, फिर जो हुआ उसे देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Bandar Ka Video: एक युवक बंदर के साथ फोटो खिंचवा रहा था। लेकिन, अचानक किसी ने बंदर को छेड़ दिया। इसके बाद जो बंदर ने किया उसे देख लोगों की हंसी छूट रही है।

Bandar ka video Monkey attack on man during photo session funny viral video in hindi
बंदर ने सिखाया सबक...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बंदर के साथ फोटो खिंचवा रहा था लड़का
  • अचानक बंदर ने कर दिया हमला
  • वीडियो देख छूट रही लोगों की हंसी

Bandar Ka Video:  लोगों में फोटो खिंचवाने या फिर सेल्फी लेने का काफी क्रेज है। कहीं भी घू्मने जाते हैं या फिर कोई चीज अच्छी लग जाती है तो उसके साथ सेल्फी या फोटो लेने लगते हैं। कई बार जानवरों के साथ भी लोग फोट क्लिक करवाते हैं। लेकिन, कई बार परिणाम उल्टा भी हो जाता है। एक लड़के के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब वह बंदर के साथ फोटो खिंचवा रहा था। क्योंकि, बंदर ने उसके साथ जो किया उसके बाद शायद वह जिंदगी में दोबारा ऐसा ना करे। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वैसे तो आपको जानवरों के कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, कुछ वीडियो को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है और कभी-कभी हैरानी भी होती है। अब इस वीडियो में बंदर ने जो किया उसे देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक युवक बड़े मजे से बंदर के साथ फोटो खिंचवा रहा है। बंदर भी बड़े आराम से बैठा है और लड़का मुस्कुराते हुए फोटो खिंचवा रहा है। तभी बीच में आकर कोई बंदर को छेड़ देता है। बंदर को गुस्सा आ जाता है उसे लगता है उस शख्स ने ही परेशान किया है। फिर जो बंदर उसके साथ करता है वो खुद आप वीडियो में देख लें...

बंदर का गुस्सा तो देखिए...

बंदर गुस्से में आकर जिस तरह से शख्स को दांत काटता है उसे वह शायद ही कभी भूल पाए। लेकिन, इस मामले को देखकर लोगों को जमकर हंसी आ रही है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'videolucu.funny' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं। क्या कभी आपको साथ इस तरह की घटना घटी है कमेंट कर जरूर अपनी प्रतिक्रिया दें। 

अगली खबर