Viral Video: 9 सेकेंड के इस वीडियो में ऐसा क्या है जिसे 12 लाख से ज्यादा बार देखा गया? सच्चाई जान...

Beer Funny Video: सोशल मीडिया पर कपल का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा हुआ जिसकी सच्चाई जानने के बाद लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Beer viral video couple sit on beach then what happened watch funny viral video in hindi
बेहद मजेदार है वीडियो...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर छाया कपल का मजेदार वीडियो
  • वीडियो की सच्चाई जान जमकर ठहाके लगा रहे लोग
  • 12 लाख से ज्यादा लोगों ने अब तक इस वीडियो को देखा

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप 'घूम' रहे हैं तो आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो वीडियो की ऐसी सच्चाई सामने आती है, जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हम ठहाके लगाने लगते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसकी सच्चाई जानने के बाद लोग जमकर हंस रहे हैं। क्योंकि, किसी ने उस सच्चाई की कल्पना भी नहीं की होगी?  अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या है इस वीडियो में जो लोगों को दंग कर रहा है, तो चलिए ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए हम आपको सच्चाई से रू-ब-रू करवाते हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में वैसे तो सबकुछ सामान्य लगता है। लेकिन, अंत देखकर लोग हंसे बिना नहीं रह पा रहे हैं। जैसा कि आप वीडियो में देख रहे हैं बीच पर एक कपल आराम से बैठे हैं। वहीं सामने से निकलकर एक महिला नहाने के लिए पानी में जा रही होती है। अचानक शख्स बाएं हाथ को पार्टनर की ओर बढ़ता है। महिला को लगता है कि वह हाथ के सहारे 'दिल' बनाना चाहता है। लिहाजा, महिला भी हाथ बढ़ाती है। लेकिन, शख्स हाथ झटक देता है और फिर महिला से ऐसी चीज मांगता है जिसे देखकर हंसी छूट जाती है। देखें वीडियो...

कतई जहर है वीडियो...

वीडियो देखकर आपको भी पूरा मामला समझ आ गया होगा। आलम ये है कि 9 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर पर '@LockerRoomLOL' नाम के अकांउट से शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, तकरीबन चार हजार लोग वीडियो को पंसद कर चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने मजे लेते हुए कमेंट किए हैं। तो आपको यह मजेदार वीडियो कैसा लगा कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं। 

अगली खबर