VIDEO: बच्चों को बचाने के लिए बुलडोजर के सामने इस तरह बैठ गई चिड़िया, आनंद महिन्द्रा ने कही ये बड़ी बात

Viral Video: वैसे तो हर मां अपने बच्चों को बचान के लिए जान तक की बाजी लगा देती है। लेकिन, इस चिड़िया ने जो किया उसे देखकर लोग भावुक हो गए। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

Bird Protecting eggs from bulldozer Heart Winning video goes viral
चिड़िया ने जीता लोगों का दिल  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बुलडोजर के सामने इस तरह बैठ गई चिड़िया
  • अंडों को बचाने के लिए चिड़िया ने जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: इंसान हो या फिर जानवर सभी को अपने बच्चों से प्यार होता है। खासकर, मां सबसे ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करती हैं। कई बार तो मां अपने बच्चों को बचाने के लिए जान तक की बाजी लगा देती है। सोशल मीडिया (Social Media) पर भी आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने भी एक ऐसा ही मार्मिक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, ' मां तुझे सलाम'। क्योंकि, अपने अंडों को बचाने के लिए एक चिड़िया जिस तरह से बुलडोजर के सामने डटी रही उसने लोगों का दिल जीत लिया।  

ये तो हम सब जानते हैं बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर छिपे टैलेंट को सामने लाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रेरित करते हैं। इतना ही नहीं यथासंभव लोगों की मदद भी करते हैं। लेकिन, अब जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है उसके हजारों मायने हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक चिड़िया अपने अंडों से कुछ दूर खड़ी है। वहीं, कुछ दूर पर एक बुलडोजर भी नजर आता है। चिड़िया जैसे ही बुलडोजर को देखते ही दौड़कर उनके पास पहुंच जाती है और अपने पंखों से उसे छिपा लेती है। जैसे ही बुलडोजर पास आता है चिड़िया बेचैन हो जाती है और हर तरफ घूमकर अंडों को बचाने की कोशिश करती है। आगे क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

ये भी पढ़ें -  'कोलार में गोल्ड रखो'... Amul ने अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट की KGF-2 की सफलता, लिखा- से यश टू इट!

दिल को छू लेने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। 1 मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। खुद आनंद महिन्द्रा भी इस वीडियो से काफी प्रभावित हैं और लिखा, ' मां तुझे सलाम'। वीडियो को अब तक आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 47 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो की तारीफ करते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' मां की शक्ति को हम सब पहचानते है लेकिन उसके लिए किसी को सताना बिल्कुल ठीक नही है'। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
 

अगली खबर