क्यों आ गया स्वाद! लड़कियां देखते ही बाइक से करने लगा हीरोपंती, सड़क पर गिरा मुंह के बल

वायरल
आदित्य साहू
Updated Sep 03, 2022 | 13:36 IST

Stunt Video: देख सकते हैं कि दो लड़कियां स्कूल से घर जा रही होती हैं। उसी सड़क से एक युवक अपनी बाइक लेकर आ रहा होता है। लड़कियों को देखते ही वह अपने बाइक की रफ्तार बढ़ा देता है और उनके सामने स्टाइल मारना शुरू कर देता है।

bike
स्टंट वीडियो  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बाइक से आ रहा था युवक
  • लड़कियां देखते ही करने लगा स्टंट
  • बाइक से गिरा मुंह के बल

Stunt Video: सोशल मीडिया पर आपने स्टंट से जुड़े कई सारे वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। हालांकि, कई बार हीरोपंती दिखाने के चक्कर में युवक ऐसे स्टंट करने लगते हैं, जिससे उनकी जान के लिए भी खतरा हो सकता है। एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियों में एक युवक लड़कियों को सामने देखकर अपने बाइक से हीरोपंती करने लगता है, जो उसके लिए भारी पड़ जाता है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़कियां स्कूल से घर जा रही होती हैं। उसी सड़क से एक युवक अपनी बाइक लेकर आ रहा होता है। लड़कियों को देखते ही वह अपने बाइक की रफ्तार बढ़ा देता है और उनके सामने स्टाइल मारना शुरू कर देता है।इसके बाद अगले ही पल लड़के के साथ जो होता है, उसे देखकर लोगों ने कह दिया कि क्यों आ गया स्वाद? कई लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं कि लड़के की हीरोपंती निकल गई। देखें वीडियो- 

वीडियो देख लोगों को आया मजा

वीडियो किसी स्कूल के बाहर का लग रहा है। स्कूल की छुट्टी होने पर दो लड़कियां पैदल ही अपने घर के लिए जाती नजर आ रही हैं। इसी बीच यह युवक बाइक लेकर वहीं मस्ती काटने आ जाता है। इसके बाद शो ऑफ करने के चक्कर में वह बाइक के अगले हिस्से को उठाता है। हालांकि, ऐसे में अपना बैलेंस खो देता है और बुरी तरह मुंह के बल सड़क पर गिरता है। वो इतनी बुरी तरह से गिरता है कि ऐसा लगता है उसे गंभीर चोट लगी होगी।

वीडियो को videonation.teb नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट किया, ‘लड़के को परफेक्ट बैक मसाज मिला गया।’ 

अगली खबर